भारतीय क्रिकेट का इतिहास दिग्गज खिलाड़ियों से भरा पड़ा है। भारत के ये दिग्गज खिलाड़ी अपने शुरुआती दौर में स्टार खिलाड़ी रहे जिनमें से कुछ खिलाड़ी तो अपनी प्रतिभा के अनुरूप आज चमक रहे हैं तो कुछ खिलाड़ी शुरुआती चमक बिखेरने के बाद आज पूरी तरह से गुमनाम हो चुके हैं जिनके बारे में कुछ भी पता नहीं है।
इस स्टार भारतीय खिलाड़ी का करियर परिवार के कारण हुआ बर्बाद
एक प्रतिभाली के गुमनाम होने के कई कारण हैं जिसमें उनकी खुद ही गलती होती है वो चाहे खराब फॉर्म हो या खराब फिटनेस, इसके अलावा किसी खिलाड़ी को चोट भी करियर के बर्बाद कर देती है लेकिन ऐसा बहुत कम देखा गया है कि कोई खिलाड़ी अपने परिवार के कारण बर्बादी की तरफ पहुंच जाता है।

तो आज हम आपको भारतीय क्रिकेट इतिहास के उस प्रतिभाशाली खिलाड़ी का नाम जिनको ना तो खराब फॉर्म, ना ही खराब फिटनेस और ना ही चोट बल्कि उनके परिवार ने करियर को खत्म कर दिया।
पंजाब के तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी ने परिवार के कारण झेले बड़े संकट
जी हां…. हम बताते हैं उन्हीं में से एक स्टार खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले मनप्रीत गोनी की…. पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने अपने शानदार खेल की मदद से भारतीय टीम में जगह बनायी थी।

मनप्रीत गोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही सीजन में अपनी छाप छोड़ी और साथ ही घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन ने टीम इंडिया का टिकट दिलवाया। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब मनप्रीत गोनी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते तब तक उनके परिवार के कारण करियर में भूचाल आ गया।
खुद की मां ने लगाए प्रोपर्टी हड़पने के आरोप, तो पत्नी ने दी तलाक की धमकी
दरअसल मनप्रीत गोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनायी, लेकिन शादी के बाद मनप्रीत गोनी अपनी मां और अपनी पत्नी के बीच के तकरार में ऐसे फंसे कि उनका करियर ही खत्म हो गया।

जहां एक तरफ तो उनकी पत्नी ने तलाक देने की धमकी दी तो वो मामला जब तक सुलझता मां मोहिंदर कौर ने मनप्रीत गोनी पर प्रोपर्टी हड़पने का आरोप लगाते हुए बताया था कि
“उनका छोटा बेटा मनप्रीत गोनी उनके हिस्से की संपत्ति को हड़पना चाहता है। मनप्रीत से उन्हें जान का खतरा है। उगर उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार मनप्रीत को ही माना जाएगा। इस काम में उनका पति और उनका बड़ा बेटा भी मनप्रीत का साथ दे रहे हैं।”
इसके बाद तो भारतीय क्रिकेट टीम का ये स्टार खिलाड़ी परिवार के पेंच में ऐसा फंसा कि आज तक इनका कोई अता-पता नहीं है और गुमनाम हो गए।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post परिवार वालो ने ही खत्म कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर नहीं तो आज होता टीम इंडिया का महत्वपूर्ण खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.