Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने किया वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप, मैच में बने ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज उमेश यादव के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में रिकॉर्ड दस विकेट से शिकस्त देकर श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने आठवीं बाद भारत दस विकेट से जीत हासिल की है। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसने पहली बार ये कारनामा किया है। इस जीत के साथ ही भारत ने स्वदेश में लगातार दस शृंखलाएं जीतने के ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड की बराबरी हासिल कर ली है।

2nd Test: भारतीय पारी में तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

भारतीय टीम ने 72 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाए 16.1 ओवर में 75 रन पर बनाकर तीसरे ही दिन जीत अपने नाम की। भारत की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (नाबाद 33) और केएल राहुल (नाबाद 33) ने विजयी पारियां खेली।

मैन ऑफ दम मैच रहे उमेश यादव ने मैच में कुल दस विकेट अपने नाम किए। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाकर कर भारत को पहली पारी में 367 रन पर ही रोक दिया था। वह दूसरी पारी में केवल 127 रन पर ढेर हो गई थी।

जल्द ही इन दो भारतीय क्रिकेटर्स के घर गुंजने वाली हैं बच्चों की किलका​रियां

दूसरी पारी में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 45 रन देकर चार विकेट हासिल किए और इस तरह से उन्हें मैच में 133 रन देकर दस विकेट मिले। वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और जवागल श्रीनाथ के बाद भारतीय धरती पर पर मैच में दस या अधिक विकेट लेने वाले तीसरे इंडियन तेज गेंदबाज बन गए हैं। पृथ्वी शॉ को टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।