Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संन्यास के बाद अब इस टीम से खेलते नजर आएंगे दिग्गज एबी डिविलियर्स

पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स बांग्लादेश प्रीमियर लीग के अगले सीजन में रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. बीपीएल के पिछले सीजन की चैंपियन रंगपुर राइडर्स रही थी. रंगपुर ने ढाका डाईनामाईट को फाइनल में 57 रनों से हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा जामय था. अब अगले सीजन के लिए टीम ने कई बड़े नाम अपने साथ जोड़े हैं.

बीपीएल 2019 सीजन की शुरुआत 5 जनवरी से होगी. एबी डीविलियर्स जिस टीम का हिस्सा बने उसमें वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पहले से मौजूद हैं. इसके अलावा रंगपुर राइडर्स में बांग्लादेश के ऑल राउंडर मशरफे मुर्तजा, नजमुल इस्लाम और मोहम्मद मिथुन भी शामिल हैं.

डेविड वार्नर सिल्‍हट सिक्‍सर्स में 

बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर बीपीएल की सिल्हट सिक्सर्स की टीम से जुड़े हैं. सिल्हट ने डेविड वार्नर के अलावा नेपाल के युवा स्पिनर गेंदबाज संदीप लामिछाने को भी अपनी टीम में लिया है.

ये भी पढ़ें – 2020 टी-20 विश्वकप में धोनी नही होंगे भारतीय टीम का हिस्सा

पिछले सीजन में रंगपुर राइडर्स के लिए क्रिस गेल ने शानदार पारियां खेली थीं. जिसमें 69 गेंदों पर खेली गयी 146 रनों की धमाकेदार पारी शामिल है. अपनी इस पारी में गेल ने 18 छक्के लगाए थे.

बीपीएल से पहले डीविलियर्स मंजासी सुपर लीग में खेलेंगे

डीविलियर्स बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने से पहले साउथ अफ्रीका में शुरू हो रही नयी लीग मजांसी सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने इसी वर्ष आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. जबकि मजांसी लीग में आइकन खिलाडी बनाए जाने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की ख़बरें आई थीं. मगर उन्होंने इन अफवाहों को गलत बताते हुए इससे इनकार किया.

ये भी पढ़ें – विराट कोहली के साथ ही मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भी बनाया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post संन्यास के बाद अब इस टीम से खेलते नजर आएंगे दिग्गज एबी डिविलियर्स appeared first on SportzWiki Hindi.