अपने बल्ले के दम पर लगातार तहलका मचाने वाले कर्नाटक के क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को आखिरकार एक लम्बे समय का इंतज़ार करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिल गयी हैँ | चार अक्टूबर वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज के मयंक अग्रवाल का भी चयन किया गया हैँ | मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में चयन होने की खबर अपने घरवालों के द्वारा मिली थी |
मयंक ने बताया, कि मुझे यह जानकारी मेरे घरवालों ने फोन करके दी हैँ | इंडियन क्रिकेट में अपने सलेक्शन के बाद मयंक अग्रवाल ने हाल ही में ज़ी न्यूज़ को एक इंटरव्यू दिया | जिसमें उन्होंने उन तमाम बातों का जिक्र किया जो लोगों को नहीं पता | तो आइये जानते हैँ मयंक अग्रवाल की टीम इंडिया में सलेक्शन के पीछे की स्टोरी के बारे में……..

अपनी मेहनत की वजह से यहां तक पंहुचा हूँ
टीम में सलेक्शन पर मयंक अग्रवाल का कहना हैँ कि
“जब मुझे इस बात का पता चला की भारत बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ मेरा चयन हो गया हैँ, तो मैं बहुत ज्यादा खुश हुआ, अभी भी उतना ही खुश हूँ |मन में बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट हैँ| और बस अपने फ्यूचर के बारे में सोच रहा हूँ | मैंने बस मेहनत की हैँ, और मेरी मेहनत रंग भी लाई हैँ, और में अपनी मेहनत के बल पर ही आगे बढ़ना चाहता हूँ| पॉजिटिव सोचना हैँ और अच्छा सोचना हैँ| बाकी सब चीज़े किस्मत पर हैँ| मेरा काम मेहनत करके अच्छा खेलना हैँ बस|”
परफॉर्मेंस करना मेरे हाथ में है, सलेक्शन करवाना नहीं
लम्बे समय से अनदेखी किये जाने से क्या मयंक दुखी थे| इस प्रश्न के उत्तर में मयंक बोलते हैँ, कि
“परफॉर्मेंस करना मेरे हाथ में है, सलेक्शन करवाना नहीं| बतौर एक खिलाड़ी आप अच्छा परफॉर्मेंस दे सकते हो और आप उसे ही और अच्छा बना सकते हो| चयन होना मेरे हाथ में नहीं था और कुछ चीज़े आपके हाथ में नहीं होती हैँ तो उन्हें छोड़ देना चाहिए |”

18 वर्ष की उम्र से मेडिटेशन करना किया स्टार्ट
मयंक आजा कल के जिम और वर्कआउट वाले ज़माने में भी मेडिटेशन को ऊपर रखते हैँ| मयंक ने महज 18 वर्ष उम्र से मेडिटेशन करना स्टार्ट कर दिया था| उन्होंने यह भी बताया कि मुझे मेडिटेशन शुरू करने के लिए पापा ने कहा था| उन्होंने कहा कि मयंक तुम मेडिटेशन करो ये तुम्हारी काफी हेल्प करेगा.
ओपनिंग के दोनों पार्टनर के साथ हैँ अच्छी दोस्ती
मयंक से जब पूछा गया कि आपकी पृथ्वी शॉ और केएल राहुल के साथ कैसी बॉन्डिंग हैँ| तो उन्होंने जबाब देते हुए कहा कि दोनों शानदार खिलाड़ी हैँ| मैंने काफी क्रिकेट उनके साथ खेला हैँ दोनों के साथ ओपनिंग करने में मुझे मज़ा आता हैँ| प्रैक्टिस मैच में इस प्लेयर ने 90 रनों की बढियां पारी खेली और प्लेइंग इलेवन में अपने रनों से दावा पेश किया| इस शानदार पारी में उन्होंने दो छक्के और 14 चौके लगाए|

कड़ी चुनौती दे सकता है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के बारें में चर्चा करते हुए मयंक ने बताया कि वह एक मजबूत और इंटेरनेशनल टीम हैँ और इस टेस्ट मैच में वह कड़ी चुनौती दे सकता हैँ| वह एक मजबूत और इंटरनेशनल टीम है| सीरीज में उनसे भारत को कड़ी टक्कर मिलेगी| मैं अपनी तरफ से बेस्ट दूंगा और भारतीय टीम भी अपनी तरफ से अपना बेस्ट देगी|’
The post मयंक अग्रवाल ने बताया वो वजह जिसके कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें दी टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.