खेल डेस्क। भारत की 2011 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से राजनेता के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।
रंगना हेराथ उसी मैदान पर क्रिकेट से लेंगे विदाई जहां से किया था डेब्यू, इस दिन लेंगे संन्यास
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ये दोनों भारतीय क्रिकेटर भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन चुनावों में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। खबरों के अनुसार भारतीय जतना पार्टी द्वारा भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को 2019 चुनाव में बीजेपी की ओर से नई दिल्ली संसदीय सीट से टिकट मिल सकता है।बताया जा रहा है कि वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उनका इस सीट से टिकट करने की संभावना है।
विराट ने हिटमैन के बारें में कह डाली ये बड़ी बात, चौंक जाओंगे जानकर
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नई दिल्ली संसदीय सीट से वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी का प्रदर्शन अच्छा नहीं बताया जा रहा है। इसी कारण आगामी लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी को मौका नहीं दिया जाएगा।
,lतो यहां तक कह दिया कि गौतम गंभीर की लोकप्रिय शख्सियत के कारण वे इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इस दौरान भाजपा नेता ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीजेपी में शामिल होने की संभावना भी जताई है।
पाक के मोहम्मद अब्बास की लंबी छलांग, पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर
उन्होंने बताया कि धोनी से बीजेपी के टिकट पर झारखंड की किसी सीट पर लोकसभा चुनाव लडऩे की बात की जा रही है। गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं। धोनी अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जबकि गंभीर दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।