लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। एशिया कप में भारत, बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम की कड़ी आलोचना हो रही है। वहीं पाकिस्तान के अहम गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर कर दिया है और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के अहम बल्लेबाज अहमद शहजाद पर चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।
ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजाद पर यह प्रतिबंध 10 जुलाई से लागू है। पीसीबी ने पाकिस्तान कप के दौरान डोप टेस्ट में फेल होने के बाद शहजाद को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। उन्होंने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। लेकिन उनका प्रतिबंध 11 नवंबर 2018 को समाप्त हो जाएगा।
आपको बता दें, बैन के दौरान शहजाद को डोपिंग निरोधी कार्यक्रमों में शामिल होना होगा और लोगों को इसके लिए जागरूक करने की अपील करनी होगी। अहमद शहजाद ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि यह सब अनजाने में हुआ था। पाकिस्तान बोर्ड ने बताया कि मई के महीने में पांच टीमों के वनडे टूर्नामेंट के दौरान शहजाद का यूरिन सैंपल लिया गया था। जांच में वह प्रतिबंधित दवा लेने के दोषी पाए गए थे। पाकिस्तान टीम के विराट कोहली कहे जाने वाले अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। इस दौरान उनका शानदार प्रदर्शन रहा।
यह भी पढ़े :-
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराया, दर्ज की सबसे बड़ी जीत
पत्नियों के झगड़े की वजह से दो हिस्सों में बटी टीम इंडिया, ये है वजह
Herald