बेल्जियम| ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी काइल एडमंड ने यूरोपीय ओपन के फाइनल में स्थान हासिल कर लिया है। एडमंड ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी रचर्ड गास्केट को मात दी।
ब्रिटेन के 23 वर्षीय खिलाड़ी एडमंड ने एक घंटे और 17 मिनट तक चले मुकाबले में गास्केट को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर फाइनल में कदम रखा।
खिताबी मुकाबले में एडमंड का सामना फ्रांस के एक अन्य खिलाड़ी गेल मोंफिल्स से होगा। उन्होंने अपने सेमीफाइनल मैच में अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्जमैन को 6-3, 6-4 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
The post टेनिस : यूरोपीय ओपन के फाइनल में एडमंड ने किया प्रवेश appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.