Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और शिखर धवन के बीच आपसी मतभेद की खबर बाहर आने के बाद एमएसके प्रसाद ने बताया क्यों किया गया उन्हें बाहर

भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ख़राब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद खेली जा रही वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला.

इसको लेकर मुरली विजय ने कहा था कि चयनसमिति की तरफ से उन्हें बाहर किए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया. पर मुख्यचयनकर्ता एमएसके प्रासाद विजय के इस संवादहीनता वाले बयान से हैरान हैं.

ये बोले एमएसके प्रसाद 

murali vijay

मुरली विजय के बयान पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा

”ये सभी आधारहीन रिपोर्ट हैं. जहां तक मुरली विजय को बाहर करने के बाद उनसे संवादहीनता की बात है, तो मैं भी हैरान हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा. मेरे साथी चयनकर्ता देवांग गांधी ने उन्हें सूचित कर दिया था कि किन कारणों से उन्हें बाहर किया जा रहा है.”

वहीं शिखर धवन को बाहर किए जाने के बारे में उन्होंने बताया कि

”शिखर सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है लेकिन लंबे प्रारूप में वह इसे नहीं दोहरा पाए. हमने भारत ए और घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन बना रहे पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को मौका देने का फैसला करने से पहले उन्हें पर्याप्त मौके दिए.”

गौरतलब है कि विजय ने संवादहीनता की बात कहते हुए कहा था कि

‘मेरी मुख्यचयनता या किसी अन्य व्यक्ति से इंग्लैंड में बाहर किए जाने के बाद से कोई बातचीत नहीं हुई. किसी ने मुझ से कुछ नहीं बोला.’

murali vijay

करुण नायर को बाहर किए जाने के बाद चयनसमिति पहले से ही आलोचकों के निशाने पर है. नायर को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था. मगर उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया. जिसको लेकर नायर ने भी चयनसमिति पर संवादहीनता के आरोप लगाए थे.

The post विराट कोहली और शिखर धवन के बीच आपसी मतभेद की खबर बाहर आने के बाद एमएसके प्रसाद ने बताया क्यों किया गया उन्हें बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.