भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अक्टबूर से खेली जायेगी. इस सीरीज का प्रबल दावेदार भारतीय टीम को माना जा रहा हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के पास भी तीन ऐसे खिलाड़ी हैं. जो भारतीय टीम को परेशान कर सकते हैं.
हम आपकों अपने इस खास लेख में वेस्टइंडीज के उन तीन खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे, जिनसे भारतीय टीम को सावधान रहने की जरुरत हैं.
देवेन्द्र बिशु

वेस्टइंडीज के पास देवेन्द्र बिशु के रूप में एक शानदार स्पिनर मौजूद हैं. जो भारतीय पिचों का बखूबी फायदा उठा सकते हैं. देवेन्द्र बिशु ने अभ्यास मैच में भी शानदार करते हुए 3 विकेट हासिल किये थे.
उनका टेस्ट रिकॉर्ड भी काफी अच्छा हैं. उन्होंने अपने 32 मैचों में 106 विकेट लिए हुए हैं. वह एक ही पारी में 8 विकेट लेने का भी शानदार कारनामा कर चुके हैं, इसलिए देवेन्द्र बिशु इस सीरीज वेस्टइंडीज के सबसे प्रमुख हथियार होंगे. भारतीय टीम को देवेन्द्र बिशु से सावधान रहने की जरुरत होगी.
शाई होप

शाई होप के इर्द-गिर्द ही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी चलेगी. वह 22 टेस्ट मैचों में 1210 रन बना चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड की धरती पर ही दोनों पारियों में शतक लगाने का शानदार कारनामा किया हुआ हैं और इस मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज को जीत भी दिलाई थी.
शाई होप इस दौरे में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी रहेंगे. वह लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को शाई होप से भी सतर्क रहने की काफी जरुरत हैं.
रोस्टन चेज

साल 2016 में जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज गई थी, तो भारत को सबसे ज्यादा परेशान रोस्टन चेज ने ही किया था. वह एक शानदार स्पिन ऑलराउंडर हैं. वह टीम के लिए बल्लेबाजी से भी योगदान करने की क्षमता रखते हैं. वहीं अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं.
रोस्टन चेज वेस्टइंडीज के लिए अबतक 22 टेस्ट में 1242 रन बना चुके हैं. वहीं अपनी गेंदबाजी से भी उन्होंने 37 विकेट अबतक हासिल किये हैं. भारत को उनसे भी सावधान रहने की जरुरत होगी.
The post वेस्टइंडीज के इन तीन खिलाड़ियों से भारत को सावधान रहने की हैं जरुरत appeared first on SportzWiki Hindi.