भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस बीच वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज मार्लोन समुअल्स बिना खता खोले ही आउट हो गए. इसके साथ ही वह एक अनचाहे क्लब का हिस्सा भी बन गए हैं.
इस अनचाहे क्लब में शामिल हुए सैमुअल्स
मार्लोन सैमुअल्स का यह 200वां वनडे मैच है. पर अपने इस मैच को वह यादगार नहीं बना सके. पॉवेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए सैमुअल्स युजवेंद्र चहल के ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्लू हो गए.

अपने 200वें वनडे मैच में डक होने वाले सैमुअल्स दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने. उनसे पहले वॉल्श महानामा, ब्रायन लारा, क्रिस कैर्सं, एडम गिलक्रिस्ट, अब्दुल रजाक, हरभजन सिंह और शोएब मलिक अपने 200वें वनडे मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे.
हरभजन और मार्लोन सैमुअल्स में समानता है कि दोनों ही दांये हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज अपने 200 वें वनडे को यादगार बनाने में नाकामाब रहे.
37 वर्षीय मार्लोन ने अभी तक 200 वनडे मैचों में 33.57 की औसत से 5472 रन बनाए. इसमें 10 शतक और 30 अर्द्धशतक शामिल हैं. इस दौरान सैमुअल्स का सर्वोच्चता स्कोर 133 रन रहा. गेंदबाजी में उन्होंने 4.53 की इकॉनमी से 85 विकेट चटकाए हैं.
गुवाहाटी में खेला जा रहा पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच है. इससे पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज ने भारत के साथ खेली थी. जिस पर भारत ने 2-0 से कब्ज़ा जमाया.

टेस्ट मैचों के दौरान वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी काफी ख़राब रही थी. सीमित ओवर में वेस्टइंडीज से अच्छा करने की उम्मीद है. पर गुवाहाटी में टीम कुछ खास करती नज़र नहीं आ रही है. शुरूआती चार विकेट 150 के स्कोर पर ही गिर चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मार्लोन सैमुअल्स जीरो पर आउट होकर हरभजन सिंह के साथ इस क्लब में हुए शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.