Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल और पिएसएल से पहले इस लीग में खेलते हुए नजर आयेंगे एबी डिविलियर्स !

एबी डिविलियर्स मई 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है. वह अब सिर्फ दुनियाभर की टी-20 लीग और घरेलू क्रिकेट खेलने में अपना ध्यान दे रहे हैं.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगापुर राइडर्स से खेल सकते हैं डिविलियर्स 

बता दें, कि एबी डिविलियर्स ने 4 जनवरी 2019 से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग के लिए रंगापुर राइडर्स की टीम के साथ करार कर सकते हैं.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग का यह छठा सीजन होगा और इस सीजन में एबी डिविलियर्स के खेलने के पूरे चांस बन रहे हैं. बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही रंगापुर की राइडर्स टीम के साथ करारा कर सकते हैं.

बता दें, कि एबी डिविलियर्स यह भी साफ़ कर चुके है, कि वह आईपीएल 2019 में भी खेलते हुए नजर आयेंगे. आईपीएल में वह आरसीबी की टीम से जुड़े हुए है. साल 2019 के पाकिस्तान सुपर लीग में भी एबी डिविलियर्स खेलते हुए नजर आयेंगे.

एलेक्स हेल्स को जोड़ लिया हैं टीम से 

हालाँकि, दूसरी तरफ रंगापुर राइडर्स टीम के सीईओ इशातक सिद्धिकी ने इस बात की जानकारी दी हैं, कि इंग्लैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को टीम में शामिल कर लिया गया हैं.

रंगापुर राइडर्स टीम के सीईओ ने क्रिकबज से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, “हमने आगामी सीजन के लिए एलेक्स हेल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया हैं. हमें उम्मीद हैं, कि वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे.”

टॉम मुडी ने दिया एलेक्स हेल्स को लेने का सुझाव 

बता दें, कि रंगापुर राइडर्स के कोच टॉम मुडी हैं और आईपीएल में भी सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ही हैं. एलेक्स हेल्स आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं, टॉम मुडी ने रंगापुर राइडर्स के टीम मालिकों को एलेक्स हेल्स को लेने का सुझाव दिया.

बता दें, कि रंगापुर राइडर्स की कप्तानी मशरफे मुर्तजा के पास हैं. वहीं इस टीम में क्रिस गेल व मोहम्मद मिथुन जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post आईपीएल और पिएसएल से पहले इस लीग में खेलते हुए नजर आयेंगे एबी डिविलियर्स ! appeared first on SportzWiki Hindi.