Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं ?

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्तमान में भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. दरअसल, वह एशिया कप 2018 के दौरान चोटिल हो गये थे. जिसके चलते वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज गेंदबाजी करते हुए अपनी पीठ पर दर्द महसूस हुआ और उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गये थे. उनकी पीठ की यह चोट इतनी गंभीर थी, कि उन्हें पूरे एशिया कप से बाहर होना पड़ा हैं.

धीरे-धीरे अपनी चोट से उबर रहे हार्दिक 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या धीरे-धीरे अपनी चोट से उबर रहे हैं. वह इनदिनों अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं.

उन्होंने जिम में अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी हैं. जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में भी डाली थी. वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही हैं, कि अगले महीने तक पूरी तरह से फिट ओ जायेंगे.

 

View this post on Instagram

 

Obviously I can’t do anything in gym but I can guide them for sure 😜😉

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on Oct 1, 2018 at 7:10am PDT

 

View this post on Instagram

 

Standing tall 🙏

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on Sep 23, 2018 at 5:11am PDT

 

 

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे किसी भी फॉर्मेट में 

hardik pandya

बता दें, कि करीबी सूत्रों के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या हिस्सा नहीं लेंगे. करीबी सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने उनसे ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत तक पूरा आराम करने के लिए कहा हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर में शुरू होने वाला हैं और तब तक हार्दिक पांड्या क्रिकेट एक्शन में नजर नहीं आयेंगे. इस दौरान हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज मिस करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे से हो सकते हैं टीम में शामिल

Guru Dakshina: Like Virat, Hardik also surprised his coach

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया दौरे तक हार्दिक पांड्या के पूरी तरह से फिट होने की संभावना हैं. ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में ही भारतीय टीम का हिस्सा बन पाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम को हार्दिक की काफी जरुरत भी रहेगी, क्योंकी फिलाहल भारतीय टीम के पास कोई भी अच्छा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मौजूद नहीं हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं ? appeared first on SportzWiki Hindi.