Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉलिंग एक्शन पर प्रतिक्रिया देने वालो को बुमराह ने दिया मुँह तोड़ जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन पर कभी कभी सवाल उठते रहते है। उनके गेंदबाजी एक्शन पर बड़े बड़े दिग्गज प्रतिक्रिया देते आये है। अब हाल ही में बुमराह ने ऐसा जवाब दिया जिससे सबको बोलती बंद हो गई। विशेषज्ञ जैसे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकीब जावेद को लगता है कि अपने अजीब गेंदबाजी एक्शन से ही वह चोटिल होते रहते हैं ।

इसका जवाब देते हुएबुमराह ने कहा , ;मैं इस बात पर ध्यान नहीं देता कि विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं, क्या नहीं । मैं इस पर ध्यान लगाता हूं कि किस चीज से मुझे मदद मिलती है और मैं अपने शरीर पर ध्यान लगाने का प्रयास करता हूं कि मुझे खुद को फिट बनाए रखने के लिए क्या करने की जरूरत है । उन्होंने आगे कहा , 'क्रिकेट की दुनिया में कोई परफेक्ट एक्शन नहीं होता , मुझे एक भी ऐसा गेंदबाज बताओ जो चोटिल नहीं होता । मैं इन बातो पर नहीं बल्कि अपनी फिटनेस पर ध्यान देता हूँ ।'

वहीं डेथ ओवर के विशेषज्ञ गेंदबाज ने कहा कि हालातो को देखे बिना अगले आस्ट्रेलियाई दौरे के बारे में कुछ भी करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, ;वहां हमेशा गेंद बाउंस होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर अब बड़े स्कोर वाले मैच भी हो रहे हैं । उन्होंने आगे कहा , मैं सिर्फ आस्ट्रेलियाई दौरे पर अपना ध्यान लगा रहा हूँ । साथ ही यह भी कहा , 'मैं आस्ट्रेलिया जाने की बाद ही पता चलेगा पिच कैसी है ।



Herald