Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब ने खुद की अपनी तारीफ, तो लोगों ने सचिन की दिलाई याद

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में क्रिकेट जगत के एक गेंदबाज़ की खुद की तारीफ कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। दरअसल, पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तरएक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए। इस ट्वीट में शोएब ने खुद को क्रिकेट का 'डॉन' बताया। इसके बाद यूजर्स ने शोएब को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

उनके इस ट्वीट के बाद ही लोगों ने उन्हें पूर्व भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर की याद दिलाना शुरू कर दिया। शोएब ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जैसा कि लोग मुझे कहते हैं 'डॉन ऑफ क्रिकेट' लेकिन मुझे कभी किसी को चोट पहुंचाना अच्छा नहीं लगा। साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं सिर्फ और सिर्फ अपने देश और इस दुनिया के लोगों के लिए खेला।'

इसके बाद एक यूजर ने शोएब को जवाब देते हुए लिखा कि आप सचिन को कैसे भूल सकते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने शोएब पर निशाना साधते हुए लिखा कि'बाप बाप होता है और बेटा बेटा होता।' वहीं कई यूजर्स ने शोएब और सचिन के पुराने विडियो भी ट्वीट किये जिनमे सचिन शोएब की गेंद पर सचिन चौके-छक्के लगाते नजर आए।



Herald