Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रशीद खान ने पहचानी ऋषभ पंत के बचपन की फोटो

हम सभी पास स्कूल के दिनों की हमारी ग्रुप फोटो होती हैं. जिसमे हम उनमे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को अपने आप को ढूंढने के लिए कहते हैं. कुछ इस तरह की फोटो भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत ने भी अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर की. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कि मुझे पहचानों। अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज रशीद खान ने पंत को पहचानते हुए उसका जवाब दिया.

ट्विटर अकाउंट से तस्वीर की साझा

इंडियन टीम के बेहतरीन बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी एक स्कूल ग्रुप फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की थी.जिसके बाद उन्होंने उस पर लिखा था कि मुझे पहचानो। ऋषभ का जवाब देते हुए. अफगानिस्तानी खिलाड़ी राशिद खान ने पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि “ये हैं मेरा भाई. ” बता दे ये दोनों खिलाड़ी साथ में  खेलते हैं.इन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हैं.

टेस्ट करियर में अच्छी शुरुआत

पंत के टेस्ट करियर की शुरुवार काफी अच्छी हुई हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पंत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं.पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते इन टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं. पांच टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों में पंत ने धोनी को भी पीछे छोड़ दिया हैं.पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सेंचुरी और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो हाफसेंचुरी लगाई हैं. पंत ने इस 5 टेस्ट मैचों की आठ परियों में 346 रन अपने नाम किये हैं. वही धोनी ने पहले पांच टेस्ट मैचों के दौरान 297 रन बनाए थे। धोनी के बाद पंत इकलौते बल्लेबाज हैं जो दो बार टेस्ट में 92 रनों के साथ आउट हो चुके हैं.

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं राशिद

राशिद खान इस समय अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में व्यस्त चल रहे हैं. रशीद इस प्रीमियर लीग में काबुल की टीम के कप्तान हैं.बता दे राशिद खान ने विशेष रूप से ट्वेंटी -20 लीग में सफलता प्राप्त की हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post रशीद खान ने पहचानी ऋषभ पंत के बचपन की फोटो appeared first on SportzWiki Hindi.