इंटरनेट डेस्क। 12 अक्टूबर से हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है साथ ही इसके बाद दोनों टीमों में के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरिज भी होनी है। इसको लेकर जल्द ही खिलाड़ियों की घोषणा हो सकती है। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है की पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरिज के लिए कई प्रमुख खिलाड़ियों विश्राम दिया जा सकता है। कल भारतीय कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार विश्राम देने की बात सामने आ रही थी। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम सामने आ रहा है।
खबरों में अनुसार बताया जा रहा है की भारतीय चयनकर्ता जब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट में इस समय चल रही खराब फार्म को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। साथ ही माना जा रहा है की विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का आगामी विश्व कप तक टीम के साथ रहना काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन ऋषभ पंत को महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के साथ तीसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह बनाने के लिए मौका दिया जा सकता है।
साथ ही बताया जा रहा है की 21 अक्टूबर से पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही टीम की घोषणा हो सकती है। साथ ही एशिया कप के बाद एक बार फिर विराट कोहली को विश्राम दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथों में आ सकती है। अभी रोहित शर्मा और शिखर धवन टेस्ट टीम में नही चुना है।
Herald