Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के टेस्ट टीम में चयन पर, भड़का यह भारतीय खिलाड़ी, कहा मयंक से पहले जगह कैसे?

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की टेस्ट टीम में मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा को शामिल किए जाने के फैसले की आलोचना की है. गौरतलब है कि  रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

मयंक अग्रवाल लगा चुके हैं तिहरा शतक 

बता दें, मयंक अग्रवाल को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. मयंक ने रणजी ट्रॉफी के 2017-18 के सीजन में सर्वाधिक 1160 रन बनाए थे. जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल था.

इसके बाद मयंक को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें बिना मैच खिलाए ही टीम से बाहर कर दिया गया.

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा

 ‘मैं इसे उनसे जोड़ सकता हूं.उनकी कोई गलती नहीं है. वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और रन बना रहे हैं.उन्होंने अपनी जगह बनाई, एक भी मैच नहीं खेला और अब टीम से बाहर हैं.मैं चयनकर्ताओं से पूछना चाहूंगा कि प्रक्रिया क्या है? क्या ये सिर्फ उन्हें  इस बात की तसल्ली देना थी कि उन्हें टीम में चुन लिया गया है.वे यहां पर क्या करने की कोशिश कर रहे हैं.’ 

“वहीं सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में चुने जाने के फैसले की आलोचना की और कहा, ‘हम सब जानते हैं कि उन्होंने (रोहित शर्मा) टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं किया है. फिर वह टीम में क्यों हैं? सफेद गेंद की क्रिकेट में वह अलग खिलाड़ी हैं, आप उन्हें उस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ ओपनर कह सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है”

न्यूजीलैंड के आगामी दौरे में मयंक है भारत ए का हिस्सा 

बता दें, मयंक अग्रवाल के लिए राहत की बात ये है कि उन्हें भारत-ए के न्यूजीलैंड के आगामी दौरे की टीम में शामिल किया गया है, जिसमें कुछ और टेस्ट खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोहित शर्मा के टेस्ट टीम में चयन पर, भड़का यह भारतीय खिलाड़ी, कहा मयंक से पहले जगह कैसे? appeared first on SportzWiki Hindi.