भारत के महान कप्तान हमेशा से ही अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते है. मैदान पर धोनी को रवैया जाने जाते है. ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि धोनी को भी मैदान पर गुस्सा आता है, तो शायद आप भी हैरान रह जाए.
आज हम आप को धोनी के करियर के वो ख़ास पल बताएँगे जब धोनी को मैदान पर गुस्सा और उन्होंने गुस्से को सबके सामने जाहिर किया.
एशिया कप में कुलदीप पर गुस्सा

दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में एशिया कप सुपर 4 के मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने थे. टूर्नमेंट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा को इस मैच में आराम दिया गया. टीम की कमान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को मिली. धोनी 696 दिनों बाद भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे.
ऐसा ही एक नजारा उस समय सामने आया जब मैच के दौरान चाइनामैन बोलर कुलदीप यादव ने धोनी से फील्ड में बदलाव करने की बात कही. धोनी ने इसके बाद कहा, ‘बोलिंग करेगा या बोलर चेंज करूं.’ सोशल मीडिया पर इस बातचीत का विडियो तेजी से वायरल भी हुआ था.
भारत बनाम श्रीलंका (दूसरा टी-20) 2017

इस मैच में कुलदीप यादव की काफी ज्यादा पिटाई हो रही थी. ऐसे में कुलदीप बार-बार धोनी की तरफ देख रहे थे. जिस पर कुलदीप ने खुद बताया था कि “मैं जहां भी गेंद फेकूं वह बाउंड्री के पार जा रही थी. मैदान छोटा था. हर छक्के के बाद मैं माही भाई की ओर देखता. वह कहते, यह ज्यादा आगे नहीं थी, और आगे फेंक. इसके बाद मेरे चौथे ओवर में बल्लेबाज ने रिवर्स स्वीप कर चौका मार दिया माही भाई मेरे पास आए और कहा, ‘कवर से फील्डर हटाकर उसे पीछे भेजो और पॉइंट को ऊपर लेकर आओ.”
आगे बोलते हुए उन्होंने बताया कि इस पर मैंने कहा कि नहीं भाई यह ठीक है. यह सुनने के बाद माही भाई गुस्सा हो गए और कहा, ‘क्या मैं पागल हूं यहां पर, मैंने 300 वनडे खेले हैं.’ कुलदीप ने बताया कि इसके बाद उन्हें फायदा हुआ और उन्हें विकेट मिलने शुरू हो गए.
धोनी और रहमान की टक्कर

धोनी हमेशा से ही विकेट के बीच तेज़ी से रनिंग के लिए जाने जाता है. ऐसे में अगर कोई उनके बीच आ जाए तो शायद ही कोई उन्हें रोक पाए. ऐसा ही कुछ 2016 में हुआ था, जब भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज में भारत 307 रन का पीछा कर रहा था, इस दौरान पारी के 25वे ओवर में धोनी तेज़ी से रन लेने के लिए भागे.
इस दौरान रहमान ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. ऐसे में धोनी ने कोहनी मार कर पीछे हटा दिया था. धोनी से हुई इस टक्कर की वजह से रहमान को मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था. हालांकि मैच रेफरी ने दोनों पर फाइन लगा दिया था.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सीबी सीरीज, 2012

इस मैच में रैना की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ माइक हसी को धोनी ने स्टंप कर दिया था. जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था.
इस मैच में मैदान पर मौजूद अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया था, जिस पर धोनी अंपायर से लड़ने लगे थे, फिर बाद में अंपायर ने धोनी को बताया कि थर्ड अंपायर ने गलती से उन्हें आउट दे दिया है.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 2nd टी-20, 2018

इस मैच में धोनी और मनीष पाण्डेय के बीच गर्मागर्मी देखी गई थी. पारी के आखिर में मनीष का ध्यान धोनी की तरफ न होकर और जगह पर था.
इस दौरान धोनी ने मनीष को चिल्लाते हुए कहा था कि इधर देख ले भू… के, उधर क्या देख रहा है. इस बात का भी विडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रिकेट इतिहास के वो पांच पल, जब कूल महेंद्र सिंह धोनी ने खोया अपना आपा appeared first on SportzWiki Hindi.