इंटरनेट डेस्क। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ की तारीफ़ हर जगह से हो रही है। साथ ही माना जा रहा है की भारत को एक अच्छा युवा खिलाड़ी मिला है। आपको बता दे की कल पहली पारी में भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ अपने डेब्यू मैच में ही 99 गेंद में अपना पहला शतक पूरा किया। साथ ही उन्होंने 154 गेंद में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाये। इस प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बयान दिया है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पृथ्वी शॉ के अंदर एक अच्छे खिलाड़ी के सभी गुण है साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की बड़ा मैच साथ ही उनके करियर का पहला मैच वो उस तरह से खेला जैसे वो खेलना जानता है। साथ ही गांगुली ने कहा की उनकी बल्लेबाजी का तरीके के साथ उनके पास बेहतरीन जज्बा है। साथ ही उन्होंने शुरु से ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाया। साथ ही गांगुली ने कहा की अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेलना और भारत में टेस्ट मैच दोनों काफी अलग है लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।
साथ ही गांगुली ने कहा की आज मैंने जो देखा वो आंखों के लिए काफी संतोषजनक है और उम्मीद करते हैं कि वो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा की वह ऑस्ट्रेलिया में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। भारत ने अपने पहले टेस्ट के दूसरें दिन अभी तक पांच विकेट पर 506 रन बना लिए हैं।
IND vs WI : पृथ्वी के बाद अब चला कोहली का बल्ला, लगाया करियर का 24वां टेस्ट शतक
Herald