Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेनमार्क ओपन में सायना को करना पड़ा रजत पदक से संतोष

खेल डेस्क। भारतीय शटलर सायना नेहवाल को डेनमार्क ओपन के खिताबी मुकाबले में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ताई जु यिंग से मिली हार के कारण एक बार फिर से रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

बीजेपी में शामिल होंगे धोनी और गंभीर, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

इस साल ये पांचवां टूर्नामेंट है जिसमें सायना नेहवाल को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इससे पहले उन्हें इंडोनेशिया मास्टर्स, ऑल इंग्लैंड चैम्पियन, बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

इस साल ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर से इस खिलाड़ी की चुनौती से पार पाने में नाकाम रही। सायना नेहवाल ने मैच के दूसरे गेम में मिली जीत के बाद केवल 52 मिनट में ही मैच गंवा दिया। ताई जु यिंग ने ये मुकाबला 21-13, 13-21, 21-6 से अपने नाम किया।

रंगना हेराथ उसी मैदान पर क्रिकेट से लेंगे विदाई जहां से किया था डेब्यू, इस दिन लेंगे संन्यास

इस हार के साथ ही ताई जु यिंग के खिलाफ सायना का जीत-हार का रिकॉर्ड 5-13 हो गया है। इस साल ताई जु ने लगातार पांचवीं बार सायना नेहवाल को हराया है।

अब सायना नेहवाल की नजरें कल से शुरू हो रहे फे्रंच ओपन में इस साल के पहले बीडब्ल्यूएफ खिताब पर लगी होंगी।इस टूर्नामेंट में सायना नेहवाल का पहले दौर में 37वीं रैंकिंग की साएना कावाकामी से मुकाबला होगा जबकि एक अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु का सामना बेइवेन झांग से होगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विजयी हैट्रिक