ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दुसरे दिन का खेल खेला गया. इस दौरान पाकिस्तान ने कल के स्कोर से एक मजबूत स्कोर खड़ा किया. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी आज एक मजबूत शुरुआत की. तो आइये जानते है आज के मैच में क्या ख़ास हुआ:
पाकिस्तान ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

पाकिस्तान ने कल के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 255 रनों आगे खेलना शुरू किया. इस दौरान मोहम्मद अब्बास (1) अपने खाते में एक भी रन का इजाफा नहीं कर पाए और 260 के कुल स्कोर पर पीटर सीडल की गेंद पर आउट हो गए.

इसके बाद सोहेल और शफीक ने शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान को 400 के पार पहुंचा दिया. आस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक मार्नस लाबुसचाग्ने ने शफीक को 410 के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. शफीक ने अपनी पारी में 165 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों के अलावा एक छक्का लगाया.

इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट लिए. शतक पूरा करने के कुछ देर बाद सोहेल को नाथन लॉयन ने विकेटकीपर और कप्तान टिम पेन के हाथों कैच कराया.
सोहेल का विकेट 456 रनों के कुल योग पर गिरा. सोहेल ने अपनी शतकीय पारी में 240 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों के अलावा दो छक्के लगाए.
पाकिस्तान की पूरी पारी सिर्फ 482 रन पर सिमट गई. आस्ट्रेलिया के लिए सीडल ने तीन, लॉयन ने दो, मिशेल स्टार्क, जॉन होलैंड, और मार्नस ने एक-एक विकेट हासिल किये.
ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत शुरुआत की

पाकिस्तान टीम को उम्मीद थी वो इस सत्र में वो ऑस्ट्रेलिया के एक दो विकेट हासिल कर के उन पर जवाब बना सकेगी, पर ऐसा कुछ भी नही हुआ. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दिन का खेल खत्म होने के समय 30 रन बना लिए हैं. मैदान पर इस समय फिंच और ख्वाजा टिके हुए हैं.
The post सोहेल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का पहला शतक, पाक ने ऑस्ट्रेलिया के सामने खड़ा किया मजबूत स्कोर appeared first on SportzWiki Hindi.