इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा वनडे मैच मुंबई में खेला जा रहा है। मुंबई में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत दी। धवन और रोहित ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।
विराट इस बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का दें मौका : गांगुली
इसके साथ ही रोहित शर्मा और शिखर धवन ने चौथे वनडे मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस शानदार रिकॉर्ड में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और हिटमैन वीरेन्द्र सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मुंबई में खेले जा रहे चौथे मैच में पांच रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली भारत की दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। रोहित और धवन ने भारत के लिए पांचवां रन बनाते ही अब तक वनडे की 87 पारियों में अपने रनों की संख्या 3920 पहुंचा दी है। इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग की पार्टनरशीप के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सचिन और सहवाग ने वनडे की 93 पारियों में 3919 रन बनाए थे। समाचार लिखे जाने तक भारत ने चौथे वनडे मैच में 2 विकेट पर 109 रन बना लिए। कप्तार विराट आज 16 और धवन 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।