Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर रिकार्डो पॉवेल ने बताई वर्तमान समय में ज्यादा छक्के लगने की वजह

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकार्डो पॉवेल ने मैदान पर लगने वाले छक्कों को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं. बता दें, कि उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 109 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेले हैं.

उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 24.82 की औसत के साथ 2085 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने अपने 2 टेस्ट मैचों के करियर में 17.66 की औसत से 53 रन बनाये हुए हैं.

अब छक्के लगना कोई बड़ी बात नहीं 

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकार्डो पॉवेल ने अपने एक बयान में कहा, “जब मैं खेला करता था. तब बहुत कम ऐसे बल्लेबाज थे. जो छक्के-चौके लगाने में ज्यादा विश्वास रखते थे. सिर्फ लांस क्लूसनर, एंड्रयू फ़्लिंटॉफ़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे कुछ क्रिकेटर ही चौके-छक्के लगाने की सोच के साथ खेला करते थे, लेकिन आजकल बहुत से बल्लेबाज आक्रमक सोच के साथ खेलते हैं और छक्के लगाने में विश्वास रखते हैं. 

अब बड़े शॉट खेलना कोई बड़ी बात नहीं रह गई हैं. खासतौर से छोटे फॉर्मेट में तो बल्लेबाजों की सोच और ज्यादा आक्रमक हो गई हैं. 

बल्ले के आकर की वजह से लगते हैं ज्यादा छक्के 

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकार्डो पावेल ने आगे कहा, “मुझे लगता हैं, कि बल्ले के आकर के कारण भी छक्के लगाना पहले के मुकाबले अब आसान हो गया हैं. आजकल के बल्ले छक्के लगाने के लिए काफी अच्छे हैं.

आप मेरे ज़माने का बल्ला देखेंगे और आज का बल्ला देखेंगे, तो आपकों अंतर साफ़ पता चल जायेगा. मेरा बल्ला काफी पतला हुआ करता था, लेकिन आधुनिक दौर के बल्लों की मोटाई काफी ज्यादा होती हैं. अगर अब बल्ले का किनारा भी लगे, तो गेंद छक्के के लिए चली जाती हैं.”

अमेरिका क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़े हुए है पावेल

बता दें, कि रिकार्डो पावेल फिलहाल अमेरिका क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़े हुए हैं. जहां वह चयनकर्ता व खिलाड़ियों को कोचिंग देने की भूमिका निभाते हैं.

पावेल ने 1999 की ट्राई सीरीज के मैच के दौरान भारत के खिलाफ 93 गेंदों पर 124 रन की तूफानी पारी खेली थी. जिससे वह सुर्खियों में आये थे. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 8 छक्के लगाये थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर रिकार्डो पॉवेल ने बताई वर्तमान समय में ज्यादा छक्के लगने की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.