Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन पर भड़के मार्क वॉ कहा मैक्सवेल को देनी चाहिए थी टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन दुबई में अभी तक कुछ ख़ास नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ख़ास नहीं कर सके है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मार्क वॉ ने टीम चयन को लेकर क्या सवाल उठा दिया है. उनका मानना है कि टेस्ट सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था.

उसे टीम में शामिल करना चाहिए

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो में लिखते हुए मार्क वॉ ने कहा है कि

“यह मुश्किल फैसला है. हमने अपने दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को खो दिया है. कैमरून बैनक्रॉफ्ट को मिलाकर तीन. इसलिए टेस्ट क्रिकेट के लिए हमारे पास कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ही हैं.”

उन्होंने कहा

“यह घबराने का समय नहीं है. मैं नहीं समझता कि हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं. मैं होता तो इस दौरे के लिए ग्लैन मैक्सवेल को चुनता, लेकिन वह टीम में नहीं हैं.”

टीम में हो सकता है ये बदलाव

Maxwell and Handscomb not selected in Australia's Test team

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“मेरा मानना है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रूख बदल सकते हैं। वह स्पिन को अच्छे से खेलते हैं. वह गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बना सकते हैं. इसलिए मैं जो खिलाड़ी चुनता वह वहां नहीं है। आप दूसरे टेस्ट मैच में मैट रेनशॉ को ला सकते हैं, लेकिन बाकी खिलाड़ियों के बारे में क्या? यह इस समय सर्वश्रेष्ठ टीम को चुनने की बात है.”

आप को बता दे कि स्मिथ और वार्नर के बिना बेहद कमजोर नज़र आ रही है. फिंच और ख्वाजा के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज़ पाकिस्तान के स्पिनर्स का सामना तक नहीं कर पाया है. ऐसे में टीम में मैक्सवेल के होने से टीम के पास एक स्पिनर का विकल्प भी बढ़ जाता और टीम के पास एक विस्फोटक बल्लेबाज़ भी होता.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन पर भड़के मार्क वॉ कहा मैक्सवेल को देनी चाहिए थी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.