भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े कप्तान और एक महारथी खिलाड़ी कहे जा सकने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को शुक्रवार को भारतीय टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टी-20 टीम से धोनी को चयनकर्ताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
महेन्द्र सिंह धोनी को टी-20 से आराम दिया गया या हो गए ड्रॉप
पूर्व कप्तान और इस फॉर्मेट के चैंपियन बल्लेबाज रहे महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर करने के बाद से पूरे क्रिकेट जगत में इसी बात की चर्चा हो रही है।

महेन्द्र सिंह धोनी भले ही मौजूदा समय में अपने बल्ले से इतनी अच्छी फॉर्म में नहीं है लेकिन जिस तरह के खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी है वो बल्लेबाजी के अलावा विकेट के पीछे और कप्तान के सपोर्टिंग रोल में भी बखूबी अपना कमाल दिखाते रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने धोनी को बाहर करने पर कही ये बात
एमएस धोनी को भारतीय टी-20 टीम से बाहर करने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर हैरानी जता रहे हैं। आखिर अचानक से ऐसा क्या हुआ कि धोनी को टी-20 टीम से बाहर करने की नौबत आन पड़ी।

इस फैसले के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी इस फैसले से खुश नहीं हैं। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर बड़ी बात करते हुए लिखा कि ड्रॉप शब्द ही भारतीय क्रिकेट में ड्रॉप हो गया। आपको चुना नहीं गया या आराम दिया। पिछले साल हम कह रहे थे कि अश्विन को भी वनडे क्रिकेट से आराम दिया गया है।
The word ‘Drop’ is ‘Dropped’ in Indian cricket. You’re either not picked or rested. Last year we were told that Ashwin was rested from ODI cricket too…. #IndvWI
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 27, 2018
क्या धोनी का भी हाल हो जाएगा अश्विन की तरह?
यहां पर आकाश चोपड़ा ने अपनी बात को इस तरह से जाहिर करते हुए ये कहने की कोशिश की है कि पिछले साल जिस तरह से स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को वनडे टीम से बाहर किया गया तो बाते की जा रही थी कि उन्हें आराम दिया गया है जो अभी तक नहीं लौटे हैं।

ऐसे में अगर चयनकर्ता महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर खुलकर नहीं कह पा रहे हैं कि उन्हें आराम दिया गया है या टीम से बाहर किया गया है, तो आखिर महेन्द्र सिंह धोनी के लिए भी अश्विन जैसी ही कहानी होगी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महेन्द्र सिंह धोनी को बाहर किये जाने के बाद आकाश चोपड़ा को है इस बड़े खतरे का अंदेशा appeared first on SportzWiki Hindi.