Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चैम्पियंस लीग : युनाइटेड ने वेलेंसिया से खेला ड्रॉ 

मैनचेस्टर| यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-एच के एक मुकाबले में मंगलवार देर रात यहां इंग्लिश क्लब मैनेचेस्टर युनाइटेड ने वेलेंसिया के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला। स्पेनिश क्लब के खिलाफ ड्रॉ खेलकर युनाइटेड ग्रुप तालिका में चार अंकों के दूसरे पायदान पर खिसक गया है।जोसे मोरिन्हो के मार्गदर्शन में युनाइटेड सभी टूर्नामेंट में पिछले चार मैचों में एक भी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाया है।

ओल्ड ट्रैफर्ड पर वेलेंसिया के खिलाफ मेजबान टीम ने पिछले तीन मैचों से बेहतर प्रदर्शन किया और पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया।

युनाइटेड ने विपक्षी टीम के गोल पर कुल 18 शॉट लिए लेकिन वेलेंसिया को भी गोल करने के कई मौके मिले। मेहमान टीम ने युनाइटेड के गोल पर कुल आठ शॉट लिए।

दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। हालांकि, वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

The post चैम्पियंस लीग : युनाइटेड ने वेलेंसिया से खेला ड्रॉ  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.