स्पोर्ट्स डेस्क। तीन दिन पहले एशिया कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला खेलेगी। पिछले तीन-चार महीने भारतीय टीम के लिए उतार चढाव भरे रहे है। टी-20 सीरीज जीत के साथ इंग्लैंड दौरे की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम के इसके बाद का समय कुछ ख़ास नहीं रहा था और टीम को इस दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह के प्रदर्शन के बाद टीम और कोचिंग स्टाफ दोनों को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
इस तरह से बुरी हार झेलने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सीओए ने इंग्लैंड में टीम के ख़राब प्रदर्शन के कारण जानने के लिए टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ एक मीटिंग की। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मीटिंग टीम के एशिया कप के लिए जाने से पहले हुई थी। इस मीटिंग में स्पिन बोलिंग कोच की नियुक्ति सहित कई अन्य चीज़ों के बारे में विचार विमर्श हुआ। फिलहाल भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में में रवि शास्त्री समेत 4 मेंबर्स है जिसमें बैटिंग कोच संजय बांगड़, बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर शामिल है।
इस मीटिंग में जिन मुद्दों पर बात हुई उनमें सीरीज से पहले अधिक प्रैक्टिस मैच आयोजित करने का मुद्दा भी शामिल था। मीटिंग के दौरान कोच रवि शास्त्री ने ओवरसीज सीरीज से पहले ज्यादा प्रैक्टिस मैच आयोजित करने की मांग भी की। इस मीटिंग के बाद सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई नवम्बर में शुरू हो रहे भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में एक बॉलिंग कोच शामिल सकती है। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलने है।
Herald