बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपने फिल्म के रोल को भारतीय टीम के खिलाड़ियों से जोड़ा। भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रही है। इसी बीच सैफ अली खान ने ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों के बारे में बात की।
विराट कोहली की बायोपिक करना चाहते हैं सैफ
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह इस समय टेस्ट और वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। सैफ ने इंटरव्यू में पूछा गया कि वह वर्तमान टीम के किस खिलाड़ी का बायोपिक करना चाहते हैं।

इसके जवाब में सैफ ने कहा कि वह विराट कोहली की बायोपिक करना चाहते हैं। सैफ का कहना भी सही ही है क्योंकि विराट इस समय देश के साथ ही दुनिया के सबसे चहेते खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
अपने फिल्मों के कैरेक्टर पर चुने खिलाड़ी
इसके बाद सैफ ने अभी तक अपने फिल्मों में निभाए कैरेक्टर के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों को चुना। दिल चाहता है फिल्म के समीर के रोल के लिए सैफ ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना। कल हो ना हो के रोहित के रोल के लिए सैफ ने भारतीय वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को चुना।
टशन फिल्म में सैफ ने एक टशन वाला कैरेटर निभाया था। इस रोल के लिए सैफ ने भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन को चुना। सैफ ने इसके साथ ही अपनी आने वाले फिल्म के शकुन कोठारी के रोल के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुना।
ऋषभ पंत को बताया लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को सैफ ने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बताया। पंत ने इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और वहां शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।
सैफ अली खान को क्रिकेट का काफी शौक है। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सैफ अली खान ने बताया, किस क्रिकेटर के बायोपिक में करना चाहते हैं काम appeared first on SportzWiki Hindi.