Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने कहा ‘पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी ने दिलाई विरेंद्र सहवाग की याद’

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने पृथ्वी शॉ की तुलना वीरेंद्र सहवाग से की है. उनका कहना है कि शॉ की बल्लेबाजी ने सहवाग की याद दिला दी. शॉ ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए 134 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली है.

क्या कहा रैना ने ?

prithvi shaw

सुरेश रैना ने शॉ की शतकीय पारी पर आईएएनएस से कहा ”पृथ्वी ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने मुझे वीरू की याद दिला दी. पृथ्वी ने बिल्कुल निडर होकर अपना खेल खेला. उन्होंने जिस तरह के शॉट खेले वह एक क्लास को दर्शाता है.”

सुरेश रैना भी उन 15 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया. रैना ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 2010 में डेब्यू किया था. उस डेब्यू मैच में रैना ने पहली पारी में 120 रनों की शानदार पारी खेली थी.

वहीं जब रैना से पूछा गया कि क्या पृथ्वी की इस फॉर्म से भारत की सलामी जोड़ी की समस्या का हल निकालने में मदद मिलेगी. इस पर रैना ने कहा ”यह कहना अभी जल्द्वाबाजी होगी.”

रैना ने मुरली विजय के चयनकर्ताओं पर संवादहीनता वाले बयान पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा ”चयनकर्ताओं को इस के बारे में देखना चाहिए. मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता.”

कम उम्र में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय शॉ 

अपनी शानदार प्रतिभा से प्रभावित करने वाले पृथ्वी शॉ ने डेब्यू टेस्ट मैच में कई उपलब्धियां हासिल की. वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

पहले नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद विजय मेहरा और एजी मिल्खा सिंह का ना शामिल है. अब इस लिस्ट में चौथा नाम शॉ का जुड़ गया. शॉ ने ये कारनामा उम्र 18 वर्ष 329 दिन में किया.

The post सुरेश रैना ने कहा ‘पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी ने दिलाई विरेंद्र सहवाग की याद’ appeared first on SportzWiki Hindi.