भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान के अलवर जिले में नयी क्रिकेट अकादमी खोलने जा रहे हैं. इससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही गरीब बच्चों को यहां फ्री ट्रेनिंग भी मिल सकेगी. धोनी के सहयोगी मिहिर दिवाकर क्रिकेट अकादमी के लिए बुधवार को किशनगढ़ इलाके में जगह देखने आए.
‘एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी’
खोली जा रही अकादमी का नाम एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी होगा. इसके जरिए अलवर और इसके आसपास क्षेत्र के युवाओं को अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

अकादमी को स्थापित करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त और बिजनेस पार्टनर दिवाकर ने अलवर में क्रिकेट अकादमी के लिए जगह देखी. इस दौरान उन्होंने बताया कि राजस्थान में सबसे पहले अलवर और जयपुर में क्रिकेट अकादमी शुरू करने की योजना है. साथ ही दिवाकर ने बताया की एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी की पूरे देश में 15 शाखाएं हैं. दो शाखाएं देश के बाहर सिंगापुर और दुबई में भी चल रही हैं.
जयपुर में अकादमी के लिए जमीन तय हो चुकी है जबकि अलवर में इस पर काम चल रहा है. दिवाकर के मुताबिक अकादमी में गरीब बच्चों के लिए अलग से सीटें आरक्षित रहेंगी और उन्हें ट्रेनिंग के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. जमीन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 महीने में अकादमी शुरू हो जाएगी.
धोनी भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड टी-20, विश्वकप और और आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी जैसे ख़िताब अपनी झोली में किए. साथ ही धोनी ने भारत को टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर वन बनाया.

धोनी टेस्ट क्रिकेट से 2014 में ही रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष उन्होंने वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ दी थी. वे अब सीमित ओवर में भारतीय टीम में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post महेंद्र सिंह धोनी खोलेंगे नई क्रिकेट अकादमी, गरीब बच्चों की होगी फ्री ट्रेनिंग appeared first on SportzWiki Hindi.