Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के बल्लेबाज निक कॉम्पटन ने क्रिकेट से लिया संन्यास

निक कॉम्पटन ने टेस्ट में अपना डेब्यू भारत के खिलाफ 2012 में अहमदाबाद में किया था. कॉम्पटन ने नवंबर 2012 और जून 2016 के बीच कुल 16 टेस्ट मैच ही खेले. जिसमें उन्होंने 775 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले.

निक ने अपना आखिरी टेस्ट 2016 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच की दोंनो पारियों में निक ने कुल 20 रन ही बनाए थे.

भारत के खिलाफ सीरीज जीतना निक के लिए यादगार पल 

सभी प्रकार के क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद निक ने मिडिलसेक्स वेबसाईट को दिए इन्टरव्यू में कहा ”मेरे करियर का शिखर तब रहा जब मैंने अपना दादा के क़दमों पर चलते हुए इंग्लैंड के लिए टेस्ट सीरीज जीती. भारत में मिली सीरीज में जीत पर मुझे गर्व है. 28 वर्षों बाद इंग्लैंड ने भारत में जीता था.”

ज्ञात रहे निक ने भारत के खिलाफ जिस सीरीज को जीतने की बात की है वह 2012 में खेली गयी टेस्ट सीरीज है. जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

आगे निक ने कहा 

”इस दौरान कुछ चुनौतियाँ भी रहीं जिसका मैंने सामना किया. लेकिन इसके बावजूद मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं. 2016 सीजन में मिडिलसेक्स के लिए लॉर्ड्स में चैंपियनशिप जीतना एक शानदार रहा.”

निक का अन्तर्राष्ट्रीय करियर भले ही बड़ा न रहा हो पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में निक का बल्ला जमकर चला. उन्होंने 194 मैच खेले. जिसमें 40.42 की औसत से 12168 रन बनाए. जिसमें नाबाद 254 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. इस दौरान निक के बल्ले से 27 शतक और 59 अर्धशतक निकले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने कुछ गेंदबाजी भी की जिसमें तीन विकेट लिए.

निक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिडिलसेक्स के लिए 2004 में डेब्यू किया था. इस डेब्यू मैच की दोनों पारियूं में वह नाबाद रहे थे और कुल 31 रन बनाए थे. निक ने लिस्ट ए में 3174 रन बनाए, जबकि टी-20 में 1318 रन दर्ज हैं.

The post इंग्लैंड के बल्लेबाज निक कॉम्पटन ने क्रिकेट से लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.