Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में धोनी को आउट करने वाले एहसान खान ने बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल

एशिया कप 2018 में भारत का पहला ही मुकाबला कमजोर समझी जा रही हांगकांग की टीम से हुआ था. भले ही इस मैच को भारत की टीम ने 26 रन के अंतर से जीत लिया हो, लेकिन इस मैच में हांगकांग की टीम ने शानदार खेल दिखाया था.

हांगकांग के लिए इस मैच में एहसान खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये थे. जिसमे से एक एमएस धोनी का विकेट भी शामिल था.

धोनी का विकेट ड्रीम विकेट 

एहसान खान ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा,

“मैं अक्सर अपने सपनो में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को आउट करने के बारे में सोचता था.

मैं सचिन का विकेट तो नहीं ले सका, लेकिन मैं धोनी का विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहा, यही कारण है, कि उस दिन मैंने अपना सिर नीचे झुकाकर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया था. 

अगर सचिन क्रिकेट के भगवान हैं, तो धोनी भी क्रिकेट के ‘राजा’ है. अगर मैं कभी अपने करियर पर एक पुस्तक लिखू, तो धोनी ही मेरी पुस्तक का मुख्य अध्याय होंगे और मैं इस बात को अपने पोते-पोतियों को बताउंगा.”

धोनी ने कहा लम्बे समय तक खेल सकता हूं 

बता दें, कि मैच के बाद धोनी, एहसान खान से मिले भी थे. इस बारे में उन्होंने कहा,

“मेरी धोनी से मुलाकात भी हुई. उन्होंने मुझे सलाह दी हैं, कि मेरे अंदर अभी बहुत सी क्रिकेट बाकि हैं. 

मैं फिलहाल 33 साल का हूं, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा हैं, कि अगर मैं अपनी फिटनेस अच्छी रखु, तो काफी लम्बे समय तक क्रिकेट खेल सकता हूं.”

धोनी का विकेट मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा 

एहसान खान ने आगे कहा,

“मैंने धोनी के खिलाफ उस गेंद पर साइड-आर्म एक्शन का उपयोग किया था और सीम को सीधा रखा था, कुकबुरा गेंद हवा में थोड़ा सा मूव होती है, यह हवा के माध्यम से ही घुमती हुई जाती हैं. जब मैंने धोनी का विकेट लिया, तो शायद वह मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा होगा. 

The post एशिया कप में धोनी को आउट करने वाले एहसान खान ने बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.