Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिपोर्ट्स: बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों से मांगी रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की फ्रेंचाइजियों से ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी हैं जिन्हें वह अगले सीजन के लिए टीम में बनाए नहीं रखना चाहती. नियम के मुताबिक एक खिलाडी तीन वर्ष के लिए खरीदा जाता है, पर फ्रेंचाइजी एक सीजन के बाद भी खिलाड़ी को बाहर कर सकती है.

मुंबई मिरर के मुताबिक फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है. पिछले सीजनों में कई फ्रेंचाइजी ऐसा कर चुकी हैं. वहीं अगले वर्ष होने वाले आईपीएल सीजन में भी फ्रेंचाइजियां अच्छा प्रदर्शन न कर पाने वाले खिलाड़ियों को बाहर करना चाहेंगी.

गौतम गंभीर किए जा सकते रिलीज

रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम गौतम गंभीर का हो सकता है. गौतम गंभीर का पिछला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अच्छा नहीं रहा. टूर्नामेंट के शुरुआत से टीम की कप्तानी संभालने वाले गंभीर ने आधे मैचों के बाद कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गयी. वहीं कप्तानी छोड़ने के बाद गंभीर ने एक भी मैच नहीं खेला था.

रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में दूसरा बड़ा नाम जयदेव उनादकट का हो सकता है. जयदेव पिछले सीजन में महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था. पर पूरे सीजन के दौरान उनादकट फेल रहे. वह 15 मैचों में 9.65 की इकॉनमी से महज 11 विकेट ले पाए थे.

बल्लेबाज मनीष पांडे को पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ की भारीभरकम रकम खर्च कर अपनी टीम में लिया था. मगर पांडे के बल्ले से पूरे सीजन के दौरान सिर्फ 284 रन निकले. वे भी रिलीज किए जा सकते हैं. आईपीएल का अलग सीजन 29 मार्च से 19 मई के बीच खेला जाएगा.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post रिपोर्ट्स: बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों से मांगी रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.