इंटरनेट डेस्क। हाल ही में राजकोट में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है। इसके बाद एक टेस्ट मैच और पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरिज भी होनी है। इन मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर नई- नई बाते सामने आ रही है। अब खबर आ रही है दोनों टीमों के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। साथ ही बताया जा रहा है की उनकी जगह रोहित शर्मा को फिर जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको बता दे की हाल ही में खेले गए एशिया कप में भी विराट कोहली को आराम दिया गया था।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में विराट कोहली को फिर से आराम दिया जा सकता है। अभी एशिया कप में भी कोहली को आराम दिया था उसके बाद रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी की थी इसके साथ ही उन्होंने ने बेहतर प्रदर्शन किया था। अब खेली जा रही टेस्ट टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों को जगह नही दी गयी है। बताया जा रहा है की कोहली को आराम इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को देखते हुए दिया जा रहा है।
इसके अलावा खबर आ रही है की भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में में आराम दिया जा सकता है। आपको बता दे की उनकी जगह नये खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 21 नवम्बर से शुरू होगी।
Herald