ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम ने 1-0 से जीत पर कब्ज़ा कर लिया है. पाक की इस जीत टीम के हीरो मोहम्मद अब्बास रहें. उनकी कातिलना गेंदबाज़ी की वजह से ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास नही रही कर सका. उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड भी दिया गया. इस अवार्ड को लेने के बाद उन्होंने अपना अवार्ड अपनी बेटी को समर्पित किया.
ये अवार्ड मेरी बेटी को समर्पित है
2 Matches
454 Balls
22 Maiden Overs
180 Runs
1⃣7⃣Wickets @Mohmmadabbas111 is the Man of the Series.#PAKvAUS More: https://t.co/rP7Eq2tkKa pic.twitter.com/YuAieM5uDA— PCB Official (@TheRealPCB) October 19, 2018
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 17 विकेट लेने वाले अब्बास ने अपना ये प्रदर्शन अपनी बेटी को समर्पित किया. प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है. कल मेरी बेटी का जन्मदिन था तो मैं ये प्रदर्शन उसे समर्पित करता हूँ.
मेरा काम सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबू धाबी टेस्ट मैच में दस विकेट हॉल लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले अब्बास ने वनडे-टी20 खेलने की इच्छा जताई है. मैन ऑफ द सीरीज बने अब्बास ने कहा कि मैं अपना काम कर रहा हूं. अगर पाकिस्तान को सीमित ओवर क्रिकेट में मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं.
कुछ इसी तरह का कारनामा इंग्लैंड में करना था

पिच को लेकर बाद करते हुए अब्बास ने कहा कि
“पिच जैसी भी हो, मेरा काम अपनी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी करना है. मैं लगातार मैन ऑफ द सीरीज रहा हूं. इंग्लैंड में किए प्रदर्शन को दोहराना चाहता था. अपनी ताकत और विपक्षी बल्लेबाज की कमजोरी पर मैने गेंदबाजी की. कोई भी शख्स आदर्श नहीं होता है, मैने अपने एरिया में गेंदबाजी की, उससे बाहर नहीं गया. ये मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है. यही चीज मैं इंग्लैंड में करना चाहता था लेकिन नहीं कर पाया था.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मैन ऑफ द सीरीज बनाने के बाद भावुक हुए मोहम्मद अब्बास, कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.