Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने की संन्यास की घोषणा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने आज क्रिकेट के खेल को अलविदा कह दिया। आज प्रवीण ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। मेरठ में रहने वाले प्रवीण कुमार ने 2005-06 के रणजी सीज़न के दौरान उत्तर प्रदेश के लिए करियर की शुरुआत की थी। पहले 2 सीजन में ही 90 विकेट लेकर प्रवीण चयनकर्ताओं की नजर में आ गए और जल्दी ही उन्हें नेशनल टीम में खेलने का मौका मिला था। प्रवीण ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में अपना वनडे डेब्यू किया था।

हालाँकि गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने के लिए मशहूर प्रवीण कुमार को टेस्ट मैच खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले थे। प्रवीण ने भारत के लिए सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 27 विकेट लिए थे। हालाँकि प्रवीण ने वनडे मैचों में गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रवीण ने लिमिटेड ओवर के अपने करियर में खेले गए 68 वनडे मैचों में 77 और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 8 विकेट लिए है।

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए प्रवीण ने कहा कि 'मैंने क्रिकेट से संन्यास होने का फैसला किया है। मैंने यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया है। मैंने इस पर बहुत विचार किया और मुझे लगता है कि यह उस खेल को अलविदा कहने का सही समय है जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। मैंने मेरे परिवार, बीसीसीआई, यूपीसीए और राजीव शुक्ला सर को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे मेरा यह सपना पूरा करने का अवसर दिया।"

बता दें कि प्रवीण के भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी वनडे 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। 2015 से पहले प्रवीण आईपीएल का नियमित हिस्सा रहे है और उन्होंने आईपीएल में भी 119 मैच खेले है। हालाँकि 2015 के बाद धीरे धीरे उनका खेल उतना असरदार नहीं रहा। प्रवीण ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच 2017 में गुजरात लायंस के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था।



Herald