इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी-20 सीरीज में जगह नहीं मिली है। साथ ही हाल ही में चल रही वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में अभी तक उनका कोई खास प्रदर्शन रहा है इस बात को लेकर उनके संन्यास की बातें हर दिन सामने आ रही है। इन बातों के बीच हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है की अगले विश्वकप तक भारत को धोनी की काफी जरूरत है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में सुनील गावस्कर ने कहा है की भारतीय टीम को इंग्लैंड में 2019 में होने वाले आइसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम को धोनी की जरूरत है। सुनील गावस्कर का कहना है की महेंद्र सिंह धोनी के टीम में होने की वजह से भारतीय टीम की जीत की संभावना काफी बढ़ जाती है क्योंकि उनके पास एक अच्छा अनुभव है जों विराट कोहली के मार्गदर्शन में काफी काम आ सकता है। साथ टीम उनकी समझ और अनुभव का भरपूर लाभ उठा सकती है। उनका कहना है की अभी होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम के लिए धोनी काभी महत्वपूर्णता रखते है।
साथ ही सुनील गावस्कर का कहना है की धोनी टीम की फील्डिंग को सेट करने में अहम भूमिका अदा करते हैं। साथ ही साथी गेंदबाजों को आसानी से समझाते है की उनकी किस लाइन में और किस तरह गेंदबाजी करी चाहिए। साथ ही विश्व कप में विराट कोहली के लिए उनका ये अनुभव काफी अहम साबित हो सकता है।
World Cup 2019 : कप्तान विराट कोहली और टीम ने CoA से की इन चीज़ों की मांग
Herald