स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल की देवधर ट्रॉफी के लिए चयनकर्ताओं ने इंडिया ए, इंडिया बी और इंडिया सी टीम का चयन किया है। हर साल होने वाली इस घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिता में विजय हजारे ट्रॉफी के विजेता भी शामिल है लेकिन इस बार बीसीसीआई को टीम का चयन करने के लिए नियमों के खिलाफ जाना पड़ा क्योंकि चयनकर्ता इस टूर्नामेंट में उन खिलाड़ियों का चयन भी करना चाहते थे जो अगले साल होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते है।
इन दिनों भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे अजिंक्या रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों को देवधर ट्रॉफी की टीमों में शामिल किया गया है ताकि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए अपनी योग्यता साबित करने का एक और मौका मिल सके। इसी के साथ पृथ्वी शॉ, क्रुणाल पंड्या, और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाडियों को भी टीम में जगह मिली है।
इंडिया ए टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक को दी गई है जिसे हाल ही में वनडे टीम से बाहर किया गया है वहीं इंडिया बी की कप्तानी श्रेयस अय्यर और इंडिया सी की कप्तानी अजिंक्या रहाणे करेंगे।
टीम -
इंडिया ए - दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अनमोलप्रीत सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन, अंकित बावने, नीतीश राणा, करुण नायर, क्रुणाल पंड्या, आर. अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस. मुलानी, मोहम्मद सिराज, धवल कुलकर्णी और सिद्धार्थ कौल।
इंडिया बी - श्रेयस अय्यर (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़, पीएस चोपड़ा, हनुमा विहारी, मनोज तिवारी, अंकुश बैन्स (विकेटकीपर), रोहित रायुडू, के. गौतम, मयंक मार्कांडे, शाहबाज नादीम, दीपक चहर, वरुण आरोन और जयदेव उनादकट।
इंडिया सी - अजिंक्या रहाणे (कप्तान), अभिनव मुकुंद, शुभमन गिल, आर. समर्थ, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), विजय शंकर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, पप्पू रॉय, नवदीप सैनी, रजनीश गुरबानी और उमर नज़ीर।
Herald