Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच ऐसे कारण जिसकी वजह से लोकेश राहुल को दिखा देना चाहिए भारतीय टीम से बाहर का रास्ता

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले केएल राहुल, दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गये हैं.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे कारण बताएंगे, जिसके चलते केएल राहुल भारतीय टीम के लिए खेलना डिजर्व नहीं करते हैं.

हलियाँ फॉर्म 

बता दें, कि केएल राहुल का हलियाँ फॉर्म बहुत खराब हैं. अपनी पिछली 12 पारियों में वह मात्र एक शतक ही भारतीय टीम के लिए बना पाये हैं. उनके इस हालियाँ फॉर्म को देखते हुए नहीं लगता हैं, कि वह अब भारतीय टीम के लिए खेलना डिजर्व करते हैं.

एलबीडब्लू और बोल्ड होने की परेशानी से नहीं पा रहे निजात 

केएल राहुल अपनी पिछली 9 पारियों से एलबीडब्लू या बोल्ड आउट ही हो रहे हैं. उन्हें अपनी खामी पता हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने एलबीडब्लू और बोल्ड होने की इस परेशानी से वह निजात नहीं पा रहे हैं. अगर वह अपनी इस परेशानी से निजात नहीं पा सकते हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए खेलना भी डिजर्व नहीं करते हैं.

जल्दी आउट होने से पूरी टीम आती हैं प्रेशर में 

केएल राहुल अगर जल्दी आउट हो जाते हैं, तो इसका असर पूरी भारतीय टीम पर पड़ता हैं. उनके जल्दी आउट होने से भारतीय टीम के बाकि बल्लेबाज भी प्रेशर में आ जाते हैं. जिसके चलते भारतीय टीम के बाकि बल्लेबाज भी संघर्ष करते हुए नजर आते हैं.

विजय, धवन, मयंक जैसे खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा उनकी वजह से मौका 

बता दें, कि केएल राहुल की वजह से शिखर धवन, मयंक अग्रवाल और मुरली विजय को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा हैं. मुरली विजय और शिखर धवन जहां काफी अनुभवी ओपनर बल्लेबाज हैं. वहीं मयंक अग्रवाल युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं.

मुरली विजय का जहां काउंटी क्रिकेट में शानदार फॉर्म रहा था. वहीं धवन का फॉर्म एशिया कप में शानदार था. मयंक ने भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया हैं, लेकिन इन तीनों को राहुल की वजह से मौका नहीं मिल पा रहा हैं.

आत्मविश्वास की कमी

केएल राहुल जब बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उनकी शारीरिक भाषा भी कुछ खास नहीं रहती हैं. उनमें आत्मविश्वास की कमी साफ़ झलकती हैं और वह प्रेशर में दिखते हैं. उनका यह बॉडी लैंग्वेज़ ना तो टीम के लिए अच्छा रहता हैं और ना ही खुद उनके लिए अच्छा रहता हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पांच ऐसे कारण जिसकी वजह से लोकेश राहुल को दिखा देना चाहिए भारतीय टीम से बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.