Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंबाती रायडू, विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टरफाइनल में करेंगे हैदराबाद का नेतृत्व

विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मुकाबलों में हैदराबाद टीम से बाहर रहने के बाद अंबाती रायडू ने अब टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले खेलने का निर्णय लिया है. वहीं हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी शेह नारायण का कहना है की रायडू ने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों से बाहर रहने की जानकारी एसोसिएशन को नहीं दी थी.

हैदराबाद टीम ने विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप स्टेज पर 8 मैच खेले, जिसमें 5 में जीत दर्ज की जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा. एक मैच बेनतीजा रहा.

अनुपस्थिति के बारे में रायडू ने नहीं दी थी जानकारी 

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी शेह नारायण ने बताया की रायडू ने विजय हजारे टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों में अपनी अनुपस्थिति की जानकरी एसोसिएशन को नहीं दी थी.

नारायण ने कहा ”रायडू ने अपनी अनुपस्थिति को लेकर हमसे कोई संपर्क नहीं किया. हो सकता है उन्होंने चयनकर्ताओं या प्रशासकों की समिति को जानकारी दी हो. सीजन के शुरू पर हमने उन्हें सभी फॉर्म्स के लिए कप्तान बनाया था. पर उन्होंने आश्चर्यजनक तरीके से विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप स्टेज से खुद को दूर रखने का फैसला किया.”

खैर, अब अंबाती रायडू हैदराबाद टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल मुकाबलों की शुरुआत 14 अक्टूबर से हो रही है. इसका फाइनल मुकाबले 20 अक्टूबर को खेला जायेगा.

गौरतलब है की अम्बाती रायडू ने हाल ही में यूइई में खेले गये एशिया कप के लिए भारतीय वनडे टीम में वापसी की थी. एशिया कप के दौरान रायडू ने 6 मैचों के दौरान 43.75 की औसत से 175 रन बनाए.

हैदराबाद टीम : अंबाती रायडू(कप्तान), अक्षात रेड्डी(उप कप्तान), तनमय अग्रवाल, रोहित रायडू. बी संदीप, के सुमंत(विकेटकीपर), आकाश भंडारी, साकेत साईराम, मेहदी हसन, अजय देव गौड़, सीवी मिलिंद, एम रवि किरण, मुदस्सिर, ताने थ्यागरंजन और रवि ताजा. कोच – एन अर्जुन यादव, गेंदबाजी कोच – एनपी सिंह, फील्डिंग कोच – टी दिलीप.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अंबाती रायडू, विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टरफाइनल में करेंगे हैदराबाद का नेतृत्व appeared first on SportzWiki Hindi.