Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस गेंदबाज को दुनिया का सबसे बेस्ट गेंदबाज बनने के बेहद करीब मान रहे रमीज रजा

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज रजा तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को दुनिया का बेस्ट गेंद बनने के बेहद करीब मान रहे हैं. अब्बास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेल रहे हैं. इस दौरान 28 वर्षीय अब्बास ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया है.

अब्बास 10 मैचों में ले चुके 50 से अधिक विकेट 

पाकिस्तान टीम अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है. ये मैच गेंदबाज मोहम्मद अब्बास का 10वां टेस्ट मैच है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान अब्बास ने 5 विकेट चटकाए. अब उनके नाम 10 टेस्ट मैचों में 54 विकेट हो गए हैं. उन्होंने ये विकेट 2.42 की इकॉनमी और 15.94 की औसत से लिए.

रमीज रजा ने ट्वीट करते हुए लिखा ”क्या मोहम्मद अब्बास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है ? मुझे लगता है वह नंबर वन बनने के करीब है. सभी विपक्षियों के खिलाफ गेंदबाजी के लिए प्रतिकूल पिचों पर गेंदबाजी करते हुए 10 टेस्ट मैचों में 40 की स्ट्राइक रेट से 50 विकेट लिए. शानदार.”

अब्बास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट लिए थे. पहली में 29 रन देकर 4 लेने में सफल रहे थे जबकि दूसरी पारी में 56 रन देकर 3 विकेट निकाले थे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्बास का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 84 फर्स्ट क्लास मैचों में 2.75 की इकॉनमी से 384 विकेट लिए हैं.

वहीं अबू धाबी में जारी टेस्ट मैच में अब्बास की शानदार गेंदबाजी की मदद से ही पाकिस्तान मैच पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. पहला मैच ड्रा रहा था. ऐसे में अगर पाकिस्तान इस मैच में जीत दर्ज करता है तो टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेगा.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इस गेंदबाज को दुनिया का सबसे बेस्ट गेंदबाज बनने के बेहद करीब मान रहे रमीज रजा appeared first on SportzWiki Hindi.