Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला वनडे: हेटमेयर ने भारत के खिलाफ लगाया तूफानी शतक

खेल डेस्क। शिमोन हेटमेयर (106) के तूफानी शतक और सलामी बल्लेबाज कियरन पॉवेल (51) की अर्धशतकीय पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में 6 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं।

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को दी 3-1 से मात

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपना पहला ही एकदिवसीय मैच खेले हेमराज चन्द्रपॉल केवल नौ रन पर ही मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मुंबई ने तीसरी बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी

इसके बाद कियरन पॉवेल और विकेटकीपर शाई होप (32) ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। मार्लन सैमुअल्स खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शिमोन हेटमेयर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में केवल 78 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। वेस्टइंडीज की ओर से ओर से पावेल ने भी 22 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमीऔर रवीन्द्र जडेजा दो- दो, खलील अहमद और यजुवेन्द्र चहल एक-एक विकेट हासिल कर चुके हैं।

इस मैच में दोनों ही टीमों की से तीन खिलाडिय़ों ने अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया। टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। जबकि वेस्टइंडीज की ओर से ओशिन थॉमस और चंद्रपॉल हेमराज ने वनडे डेब्यू किया।