इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला गया था। जहां भारत ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की लेकिन अब दोनों टीमों के बीच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में अतिंम टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज भी होनी है। लेकिन खबर आ रही है की इन मैच में कुछ नये खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। विराट कोहली सहित कुछ अन्य खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की इस बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज में कुछ नये खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है इसमें भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का नाम भी सबके सामने आ रहा है। यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम को एशिया कप में जीत दिलाने में विशेष योगदान दिया है। साथ ही उनको इस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन की वजह से में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया है। उन्होंने इस सीरीज में 79.50 की औसत से 318 बनाकर क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
साथ ही बताया जा रहा है की उन्होंने खिताबी मुकाबले में भी 113 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा उनका एक रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज यह रिकॉर्ड उन्होंने अंडर-14 के एक मैच में नाबाद 319 रन बनाने के साथ ही 13 विकेट हासिल करके बनाया था। अब कहा जा रहा है की उनको जल्द ही भारतीय टीम में भी जगह मिल सकती है।
Herald