भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जायेगा. इस मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार हैं.
बता दें, कि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए कुल 14 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी हैं. जिसमें से एक खिलाड़ी ऐसा भी हैं. जिसे अपने वनडे डेब्यू का मौका इस पहले वनडे मैच में मिल सकता हैं.
ऋषभ पंत कर सकते है अपना डेब्यू

बता दें, कि ऋषभ पंत गुवाहाटी में होने वाले पहले वनडे मैच में अपना डेब्यू कर सकते हैं. वह अबतक भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने अबतक भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला हैं.
बतौर बल्लेबाज कर सकते हैं अपना डेब्यू

टेस्ट क्रिकेट में तो ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए बतौर विकेटकीपर खेलते हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपना डेब्यू कर सकते हैं.
भारत की वनडे टीम में एमएस धोनी पहले से विकेटकीपर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं. ऐसे में ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करना पड़ सकता हैं.
नंबर-4 पर बल्लेबाजी का मिल सकता है मौका

बता दें, कि ऋषभ पंत को अपने डेब्यू मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता हैं. भारतीय टीम को काफी लम्बे समय से नंबर-4 के खिलाड़ी की जरुरत हैं. ऐसे में भारतीय टीम का मैनेजमेंट ऋषभ पंत को नंबर-4 की इस पोजीशन में अजमा सकता हैं.
ऐसा रहा हैं अबतक का अंतर्राष्ट्रीय करियर

बता दें, कि ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 43.25 की औसत से 346 रन बांये हुए हैं. वहीं उन्होंने अबतक अपने खेले 4 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 24.33 की औसत से 73 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में इस स्टार भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका! appeared first on SportzWiki Hindi.