Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे टीम से हुई ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और उपकप्तान की छुट्टी, अब ये करेंगे नेतृत्व

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ जून में हुई वनडे शृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम मेें बड़े बदलाव किए गए हैं।इन बदलावों के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी शृंखला से पहले कप्तान टिम पेन और उपकप्तान मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलिया की एक दिवसीय टीम से छुट्टी कर दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया दौरा के लिए भारत की टेस्ट व T20 टीम घोषित, T20 में नहीं चुना गया ये दिग्गज

IndvWi : तीसरे वनडे मैच में भारत के ये खिलाड़ी बना सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

अब ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम की कप्तानी संभाल रहे आरोन फिंच ही वनडे टीम का भी नेतृत्व करेंगे। टिम पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल जून में हुई एकदिवसीय शृंखला में कंगारू टीम की कप्तानी की थी। इस शृंखला में कंगारू टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 0-5 से शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा था।

जन्मदिन विशेष: इन विवादों से रहा है डेविड वार्नर का नाता

इस शृंखला में पेन का कप्तानी के साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बहुत ही खराब रहा है। पांच मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 15 रन रहा था। ऑस्ट्रेलिया टीम से अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन की भी छ्टटी हो गई है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में खेली गई शृंखला में औसत प्रदर्शन के बावजूद शॉन मार्श टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे।

अब इस दिग्गज खिलाड़ी की बराबरी कर सकते हैं विराट कोहली

टीम :आरोन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, ट्रेविस हेड (विकेटकीपर), क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, डीआर्सी शार्ट, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, एश्टोन एगर, निाथन कूल्टर नाइल, एडम जाम्पा।