Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या को जन्मदिन की बधाई देते हुए रोहित शर्मा ने बनाया उनका मजाक

अपने तीन साल के छोटे से वक़्त में क्रिकट जगत के इंटरनेशनल करियर में लोगों के दिलों पर राज करने वाले और भारतीय टीम के आल राउंडर प्लेयर कहे जाने वाले हार्दिक पांड्या  गुरुवार को पूरे 25 साल के हो चुके हैं. जहां उनके फैंस और क्रिकेट के दीवानों ने उनके लिए जन्मदिन की बधाई भेजी हैं. तो वही कई सारे इंडियन क्रिकेटर्स ने भी उनको अपने अपने अनोखे अंदाज में जनदिन की बधाई दी.

जहां हरभजन सिंह और के एल राहुल ने उनके लिए ट्वीट कर विश किया, तो वही भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी उनको अनोखे ट्वीट से बर्थडे विश किया .

हार्दिक पांड्या के लिए रोहित शर्मा का ट्वीट 

इंडियन टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन टीम के आल राउंडर हार्दिक पांड्या को एक अनोखे ढंग से विश किया. इतना ही नहीं रोहित ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि,

“मैं आशा करता हूँ की तुम जल्द ही मैदान में वापस आओगे, और आशा हैं कि तुमने अपने लिए एक अच्छा डिज़ाइनर देख लिया होगा. जन्मदिन की बधाई हो भाई “

स्टाइलिश खिलाड़ियों में होती हैं गिनती

इंडियन टीम के होनहार गेंदबाज हार्दिक पांड्या की गिनती भारतीय टीम के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों में की जाती हैं. क्योकि ये बार बार अपना लुक चेंज करते रहते हैं, और हर मैच के दौरान ये एक नए अवतार के साथ दिखाई देते हैं.

बता दे कुछ समय पहले हार्दिक अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए. एक तो उनका इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन और दूसरा उनका ड्रेसिंग सेन्स जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका जमकर मज़ाक उड़ा था.

hardik pandya
एशिया कप के दौरान हुए चोटिल

तेज़ गेंदबाज पांड्या एशिया कप के दौरान पकिस्तान के साथ मैच खेलते वक़्त चोटिल हो गए थे. जिसके बाद से वो मैच से बाहर चल रहे हैं. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ इन दोनों टेस्ट मैचों के लिए हार्दिक पांड्या का नाम इसलिए नहीं लिया गया, क्योकि ये अभी अपनी चोट से पूरी तरीके से उभरे नहीं हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पांड्या को जन्मदिन की बधाई देते हुए रोहित शर्मा ने बनाया उनका मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.