Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण जल्द ही मुंंबई की सीनियर टीम में शामिल होंगे अर्जुन तेंदुलकर! 

खेल डेस्क। भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का धमाकेदार प्रदर्शन अंडर-19 घरेलू वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी में असम के खिलाफ भी जारी रहा।

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, कैरेबियाई का ये बल्लेबाज हुआ बाहर

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी के सामने सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में असम की टीम पहले खेलते हुए 40.4 ओवरों में केवल 99 रन पर ही ढेर हो गई। इस मुकाबले में अर्जुन ने सात ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में मुम्बई ने 21.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 102 रन बनाकर 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने नाबाद 56 और सुवेद ने नाबाद 41 रन की शानदार पारियां खेली।

रोहित शर्मा वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों के तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

गुजरात के खिलाफ 30 रन देकर 5 विकेट हासिल करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने असम को अच्छी शुरुआत हासिल करने का मौका नहीं दिया। उन्होंने मैच में दानिश अहमद (1), ऋषिकेश बोरा (1) और ऋतुराज विश्वास (0) को आउट कर असम को दबाव में ला दिया। इस मुकाबले में मुंबई के दिव्यांश भी दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। अर्जुन ने अपनी घातक गेंदबाजी के दौरान दो ओवर मेडन भी फेंके।

राजस्थान के इन दो जिलों में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे महेन्द्र सिंह धोनी

अर्जुन तेंदुलकर जिस प्रकार से अंडर-19 क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए वह जल्द ही मुंबई की सीनियर टीम में नजर आ सकते हैं। अगले वर्ष 20 साल के होने वाले अर्जुन तेंदुलकर का अंडर-19 क्रिकेट में यह आखिरी साल है।