Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान टीम के सबसे बड़े फैन बशीर चाचा इस वजह से एशिया कप फाइनल में किया था भारत का समर्थन

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी और खिताबी मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था।

पाकिस्तानी फैन बशीर चाचा ने एशिया कप फाइनल में किया भारत का समर्थन

जब पाकिस्तान की टीम फाइनल मैच में नहीं पहुंची तो एक तरह से पाकिस्तान की टीम के साथ ही उनके समर्थकों के लिए भी एशिया कप का सफर खत्म हो चला था लेकिन उनके सबसे बड़े फैन मोहम्मद बशीर उर्फ बशीर चाचा फाइनल मैच तक डटे रहे।

इतना ही नहीं फाइनल मुकाबले में उन्होंने भारतीय टीम का समर्थन तक किया। अब हर किसी भारतीय प्रशंसक के जेहन में एक चीज तो जरूर आएगी कि आखिर एक पाकिस्तानी फैन भारत का समर्थन क्यों किया?

एशिया कप फाइनल में धोनी का कारण बशीर चाचा ने किया भारत का समर्थन

वैसे कोई भी प्रशंसक किसी भी टीम का समर्थन कर सकता है लेकिन एक पाकिस्तानी फैन भारत का समर्थन करें ये थोड़ा अटपटा है। लेकिन खुद बशीर चाचा ने बताया कि आखिर उन्होंने फाइनल मैच में भारतीय टीम का समर्थन क्यों किया।

बशीर चाचा

बशीर चाचा भारतीय टीम का समर्थन किसी एक भारतीय खिलाड़ी के कारण कर रहे थे। ये भारतीय खिलाड़ी हैं पूर्व कप्तान और हर किसी के चहेते महेन्द्र सिंह धोनी... धोनी के कारण ही बशीर चाचा ने एशिया कप में भारतीय टीम का समर्थन किया।

बशीर चाचा ने बताया, धोनी ने मुझे मेरे कमरे तक आकर की टी शर्ट गिफ्ट

महेन्द्र सिंह धोनी का और भारतीय टीम का समर्थन करने को लेकर बशीर चाचा ने एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि

“रात को बारह बजे कमरे की बेल होती है हयात होटल में, डोर खोलता हूं सामने धोनी साहब खड़े हुए हैं। हम लोग एक ही फ्लोर पर थे। उन्होंने मुझे बोला नया ब्रांड-न्यू। आप ये टी शर्ट पहने ना। “आपको बता दें कि बशीर चाचा महेन्द्र सिंह धोनी के कारण साल 2015 में भी पाकिस्तान के अलावा भारत को विश्व कप जीतते हुए देखना चाहते थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान टीम के सबसे बड़े फैन बशीर चाचा इस वजह से एशिया कप फाइनल में किया था भारत का समर्थन appeared first on SportzWiki Hindi.