स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई खेले गए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट ड्रा पर खत्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (141) के शानदार शतक के अलावा ट्रेविस हेड (72) और कप्तान टिम पेन (नाबाद 61) की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 462 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। कंगारुओं ने दुबई टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन 362/8 रन बनाकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आपकी बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 136 रनों के साथ की थी। एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान के गेंदबाज आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को आल आउट कर देगा। लेकिन पहले दिन 50 के स्कोर पर नाबाद रहने वाले ख्वाजा और उनके साथ लौटने वाले हेड ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का जमकर सामना किया। ख्वाजा और ट्रेविस ने चौथे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की।
ख्वाजा ने कप्तान टिम पेन के मिलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इसी बीच यासिर शाह ने ख्वाजा को आउट कर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को जिंदा किया। ख्वाजा के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 14.3 ओवर ओर खेलने थे। ऐसे में फिर बल्लेबाज़ी करने आये यासिर शाह ने मिचेल स्टार्क (1) और पीअर सिडल (00) को जल्द आउट कर पाकिस्तान के लिए कुछ उम्मीद जगाई लेकिन पेनी और नाथन लियोन (05) ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरने दिया। आपको जानकर हैरानी होगी पेन ने अपनी नाबाद पारी में 194 गेंदें खेलीं और सिर्फ 5 चौके लगाए। दोनों ने पाकिस्तान की जीत पर पानी फेर दिया।
Herald