मेड्रिड| स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर मार्सेलो ने शनिवार को लेवांते के खिलाफ 1-2 से मिली हार के बाद कहा कि टीम के खिलाड़ी मरते दम तक मुख्य कोच जुलेन लोप्तेगुई के साथ हैं। गौरतलब है कि लोप्तेगुई के मार्गदर्शन में रियल की पिछले पांच मैचों में यह चौथी हार है।
मार्सेलो ने बताया, “हम मरते दम तक लोप्तेगुई के साथ हैं। उन्होंने हमसे बात की थी और हमारे एवं उनके बीच अच्छे रिश्ते हैं, हमें उन्हें काम करने देना होगा। मैं क्लब के माहौल को महसूस कर सकता हूं और मुझे हर बार बुरा लगता है जब हम जीत नहीं दर्ज कर पाते। आप लोप्तेगुई की तुलना राफा बेनिटेज से नहीं कर सकते।”
मार्सेलो ने कहा, “लेवांते ने ज्यादा कुछ नहीं किया। उन्होंने शुरुआत में हमारी गलतियों का फायदा उठाया और हमने वापसी की पूरी कोशश की। अंत तक आते-आते हम खत्म हो गए क्योंकि हमने कई बड़ी गलतियां की। हम चिंतित थे, मेड्रिड में जबरदस्त दबाव होता है और हमें कैमरा का सामना करना होता है। हम डरे हुए तो नहीं लेकिन चिंतित जरूर थे।”
The post हम मरते दम तक लोप्तेगुई के साथ हैं : मार्सेलो appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.